विद्युत पेंशनर्स की मुख्य ऊर्जा सचिव के साथ आज बैठक

ग्वालियर। म प्र. विद्युत मंडल पेन्सनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष एस के जायसवाल ने बताया कि मुख्त ऊर्जा सचिव मनीष सिंह के साथ बल्लभ भवन भोपाल स्थित ऊर्जा मंत्रालय में विद्युत पेंशनर्स के हितो हेतु प्रदेश के प्रमुख विद्युत पेंशनर्स संगठन जबलपुर के प्रतिनिधियों के साथ माँग पत्र पर बैठक होगी। बैठक में पेंशनर्स की प्रमुख मांग यह है कि मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के पेंशनर्स को पेंशन की गारंटी देते हुए राज्य शासन उनकी पेंशन का भुगतान उत्तर प्रदेश की तरह ट्रेजरी के माध्यम से करे। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की तरह ही केंद्र शासन की घोषणा के अनुरूप प्रभावी तिथि एवं दर से विद्युत पेंशनर्स को महगाई राहत का भुगतान हो।

एस के जायसवाल प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा पूर्व मे दिये गये माँग पत्र में मांग की गई है कि मेड सेव कम्पनी से अनुबंधित एवं गैर अनुबंधित हॉस्पिटल के एवं पेंशनर्स के प्रति पूर्ति भुगतान शीघ्र करने, मृतक पेंशनर्स की विधवा एवं परीतियकता पुत्री को भी पेंशन का लाभ देने, सेवानिवृत्त पर घड़ी देने के पावर जनरेटिक क .के आदेश सभी कंपनियों में अविलंब लागू करने, जी पी एफ़ के फाइनल भुगतान पर भुगतान की तारीख तक का ब्याज जोड़कर भुगतान करने, पूर्व क्षेत्रीय कंपनी की तरह ही सभी क. में मे आई हेल्प यू योजना एवम् पेंसनर्स के विद्युत देयको से अमानत राशि समाप्त कर जमा राशि उनके विद्युत बिलों में एडजस्ट करने संबंधी आदेश सभी क.में लागू करने की माँग मानी जाए।

बैठक में एस के जायसवाल ग्वालियर, सुरेश बाबू खरे छतरपुर, एस जी माकडे, ओ पी पांडे छिंदवाड़ा, एम एम अंसारी, आर डी यादव बैतूल, प्रेम श्रीवास्तव बीना,के के मनवारे, एन एस रघुवंशी भोपाल पीके शर्मा विदिशा आदि भाग लेंगे।

Next Post

नीमच सीआरपीएफ में जवानों ने दिखाया दमखम, ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता में 148वीं बटालियन बनी चैंपियन

Sun Nov 22 , 2026
नीमच। ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में मध्य प्रदेश सेक्टर सीआरपीएफ भोपाल के अधीनस्थ प्रशासनिक एवं परिचालनिक बटालियनों के बीच आयोजित तीन दिवसीय ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता का शनिवार, 21 नवंबर को समापन हुआ। 18 नवंबर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में जवानों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और […]

You May Like