
ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर के लोहामण्डी स्थित श्री लाला गोकुलचंद जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई। प्रात:काल सौधर्म इंद्र अनुराग श्वेता जैन द्वारा भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा की गयी। अभिषेक के उपरांत श्रीजी की भक्तिमय महाआरती महिलाओ ने उतारी।
*पापों को नष्ट कर विशेष गुणों को प्राप्त करने का साधन है सिद्धचक्र विधान—प्रतिष्ठाचार्य*
विधान के दौरान प्रतिष्ठाचार्य विजय जैन आगरा ने कहा कि सिद्धचक्र महामंडल विधान के आयोजन में सिद्धों की आराधना करने व सिद्ध भगवान के गुण अनुभाव का अवसर हमें प्राप्त हुआ है। सिद्ध भगवान तीनों कर्म मलों से रहित हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने दैनिक जीवन में मन से, वचन से, काय से, गलत काम करना, कराना एवं करने वाले की अनुमोदना करना, क्रोध के कारण, मान के कारण, माया के कारण, लोभ के कारण, किसी गलत कार्य को करने का विचार करना, गलत कार्य करने के साधन जुटाना एवं कार्य को प्रारंभ करना इस प्रकार से कुल 108 प्रकार के पापों का आश्रव करते रहते हैं। सिद्ध परमेष्ठी इन 108 प्रकार के पापों से रहित होते हैं।
*महोत्सव के छठवें दिन इंद्र-इंद्राणियो ने 512 महाअर्घ्य किये समर्पित*
श्री सिद्धचक्र विधान में सौधर्म इंद्र अनुराग श्वेता जैन, कुबेर इंद्र राजकुमार उषा जैन, सुभाष सुनीता जैन, राजेन्द्र पसाद जैन, राहुल जैन के साथ इंद्र-इंद्राणियो ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मुकुट और गले में माला पहनकर शुभम जैन सैमी के भजनों के साथ भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना कर सिद्धप्रभू की आराधना करते हुए मण्डप में श्री जी के समक्ष 512 महाअर्घ्य समर्पित किए। वहीं श्रीपाल ज्ञानचंद जैन ने श्री यंत्र पर अभिषेक कर पूजा अर्चना की। पूजा की समाप्ति पर श्रीपाल मैना सुंदरी विमला जैन ने सभी को अभिषेक दिया वहीं रात्रि में दिल्ली से पधारे मयूर जैन एण्ड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
