क्लीन अप ग्वालियर संस्था ने लोगों को स्वच्छता के लिये किया जागरूक

ग्वालियर। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत मुरार में क्लीन अप ग्वालियर संस्था के अध्यक्ष गणेश समाधिया की अगुवाई में नागरिकों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया, साथ ही झाड़ू लगाकर और कचरा एकत्रित करके यह संदेश दिया गया कि यह कार्य केवल सफाई कर्मचारियों का नहीं है यह हमारा सभी का दायित्व है, अपने घर एवं प्रतिष्ठान के सामने स्वच्छता की शुरुआत अपने आप से करें ।

संस्था जगह-जगह जाकर स्वच्छ भारत अभियान में ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी और हर गली मोहल्ला वार्ड मे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा ना डालने का आव्हान करेगी। नदी नाले साफ रखे यह सन्देश दिया गया, अभियान में नगर निगम का भी सहयोग प्राप्त हुआ ।

इस अवसर पर भानु राठौर , अजय गुप्ता, अवधेश पटसारिया रंजीत श्रीवास, यशपाल कांदील, प्रदीप साहू, राहुल बाथम, रिजवान खान, मुकेश शर्मा के साथ डब्ल्यूएचओ धर्मेंद्र मोरे का सहयोग प्राप्त हुआ।

Next Post

10 लाख रुपये की सुपारी देकर कराई बहन के प्रेमी की हत्या, पिता-पुत्र सहित 5 गिरफ्तार

Sun Nov 22 , 2026
बालाघाट, जिले की पुलिस ने हत्या के एक मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग से नाराज पिता-पुत्र ने लड़की के प्रेमी की हत्या करवाई थी। इस घटना में एक आरोपी फरार चल रहा है। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में कालेज की पढ़ाई […]

You May Like