बिधूना में वर्दीधारी पर महिला का पर्स उठाने का आरोप

औरैया। बिधूना में एक वर्दीधारी पर महिला का पर्स उठाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ममता नाम की महिला बरात से लौट रही थीं, तभी उनका पर्स अमरूद विक्रेता के पास गिर गया।

महिला के मुताबिक, पर्स में तीन अंगूठियां, एक मंगलसूत्र और 5 से 6 हजार रुपये रखे थे। प्रत्यक्षदर्शी अवधेश कुमार ने एक वर्दीधारी को पर्स उठाते देखने का दावा किया है।

ममता ने बिधूना थाने पहुंचकर शिकायत की और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वर्दीधारी ने पर्स उठाने से इनकार किया है। फिलहाल महिला का पर्स बरामद नहीं हुआ है।

Next Post

गुरु नानक जयंती पर शाहजहांनाबाद गुरुद्वारे से निकला नगर कीर्तन

Sun Nov 22 , 2026
भोपाल। गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को शाहजहांनाबाद स्थित गुरुद्वारे से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। श्रद्धा और उत्साह के साथ निकले नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और गुरुवाणी […]

You May Like