गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

बालाघाट। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 02 अक्‍टूबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर श्री मृणाल मीना एवं अन्‍य अधिकारियों ने महात्‍मा गांधी के छाया चित्र पर पुष्‍प अर्पित कर नमन किया ।

इस अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा पर अपर कलेक्टर जी.एस. धुर्वे, एसडीएम गोपाल सोनी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शकुंतला डामोर, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीपमाला सोलंकी, तहसीलदार श्री भूपेन्द्र अहिरवार तथा कलेक्ट्रेट के अधीक्षक श्री बनवालें सहित अन्य अधिकारियों एवं शासकीय सेवकों ने पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और महात्मा गांधी के विचारों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

Next Post

बीएसएफ केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय में शस्त्र पूजन संपन्न हुआ

Thu Oct 2 , 2025
इंदौर. विजयादशमी के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय, इंदौर में पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया. संस्थान के मंदिर परिसर में हुए इस कार्यक्रम का नेतृत्व उप महानिरीक्षक कार्यवाहक महानिरीक्षक राजन सूद ने किया. दशहरे पर आयोजित इस पूजा में बीएसएफ अधिकारियों और […]

You May Like