दादा दरबार में आज जींस-पेंट वालों को रोका गया, कुटी परिसर में केवल धोती वालों को ही एंट्री रही 

नर्मदापुरम। दादा दरबार में आज जींस-पेंट वालों को रोका गया वहीँ कुटी परिसर में केवल धोती पहने हुए लोगों को ही एंट्री दी गई। पेंट जींस, कुर्ता पैजामा वालों को गेट पर ही रोका गया। मौका था आज रामनवमी का आज सीएम भी यहाँ आये।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामनवमी के अवसर पर दादा गुरु भैयाजी सरकार से दादा दरबार कुटी पर भेंट की और पूजा पाठ में शामिल हुए।

इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि जल संरक्षण के लिए जल गंगा अभियान चलाया जा रहा है। आज राम नवमी का अवसर पर हमने वृक्ष देवता की पूजन की और दादा गुरु का आशीर्वाद लिया है।

उन्होंने कहा कि साधु संतो के मार्गदर्शन में हमारे सारे तीर्थ अच्छे हों, इसका संकल्प हो, इसलिए मैं यहां से मैहर की माता शारदा के दरबार में जा रहा हूं। फिर भगवान राम ने जहां 11 वर्ष वनवास काल में मप्र में समय गुजारा। और हम सब के लिए वनवास काल में लीलाएं की उस पवित्र चित्रकूट भी जाऊंगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के मंदाकिनी के किनारे आज 21 लाख दीपक लगाएं जाएगे। आज ही चित्रकूट का गौरव दिवस है। साथ ही मां मंदाकिनी नदी की सांय काल की आरती में शामिल होने वाला हूं।

सीएम को राम दरबार भेंट किया गया।

दादा गुरु ने कहा नर्मदापुरम मां नर्मदा की पुण्य भूमि है। जो सिद्ध और योगियों की नगरी कहलाती है। जहां पर सीएम ने भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव को राम दरबार भी भेंट किया गया।

Next Post

केसली के खंडहर मकान से सात सौ लीटर शराब बरामद

Sun Apr 6 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक खंडहर नुमा मकान से पुलिस ने चार लाख रुपए कीमती सात सौ लीटर अवैध शराब बरामद की है। जिले में अवैध शराब की बिक्री परिवहन एवं भंडारण की सूचना पर थाना प्रभारी केसली हरिराम मानकर को विश्वस्त मुखबिर […]

You May Like