सोने-चांदी में गिरावट के कारण सराफा में भीड़, खरीददारी तेज

रीवा:सोने-चांदी में लगातार आ रही गिरावट के चलते सराफा बाजार में ग्राहको की भीड़ बढऩे लगी है और लोग खरीददारी कर रहे है. दरअसल इस समय शादी ब्याह का समय चल रहा है जो लोग पहले खरीददारी नही कर पाए थे वह दाम में गिरावट के कारण खरीददारी कर रहे है.आई गिरावट ने सराफा बाजार में खरीददारी का उत्साह बढ़ा दिया है. शुक्रवार को कीमतों में गिरावट के बाद बड़ी संख्या में लोग खरीददारी के लिये पहुंचे. शनिवार को भी लोगो ने जमकर खरीददारी की. अपने पसंदीदा आभूषण जहा लोग खरीद रहे है वही पैसा जमा करके बुक भी कर रहे है.

24 कैरेट सोना 1 लाख 27 हजार 5 सौ रूपये पहुंच गया है और चांदी भी प्रति किलो 1 लाख 57 हजार है. लगातार कीमत गिर रही है ऐसे में लोग निवेश भी कर रहे है. शादी के समय अक्सर सोने के दाम ऊंचे होते है जिसके कारण लोग खरीददारी से बचते है. लेकिन बेटी के विवाह के लिये मंहगे दाम होने पर भी खरीददारी करनी पड़ती है. पिछले कई महीनों के अपेक्षा अभी सोने में अच्छी गिरावट आई है जिसके कारण निवेश के साथ खरीददारी भी बढी है. लोगो को उम्मीद है कि अभी और गिरावट आएगी. इसके चलते कई लोग अभी रूके हुए भी है.

जिनके यहा शादियां नवम्बर-दिसम्बर में थी उन्होने पहले ही मंहगे दाम में सोने-चांदी की खरीददारी कर ली है, अब पक्षताना पड़ रहा है. ब्रांडेड शोरूम के अलावा सराफा बाजार में ग्राहक तेजी से बढ़े है और अच्छी खरीददारी हो रही है. दीपावली-धनतेरस में भी लोगो ने सोने-चांदी की जमकर खरीददारी की थी. संभावना है कि सोने-चांदी में कुछ और गिरावट आ सकती है. ऐसे में लोग इंतजार में भी है और गिरावट आ जाए उसके बाद लें. सराफा कारोबारियों का कहना है कि सोने-चांदी के दाम में गिरावट पिछले कई दिनों से है और इस बार दीपावली-धनतेरस में अच्छी खरीददारी भी हुई. शादी के इस सीजन में गिरावट ने लोगो की क्रय शक्ति बढ़ा दी है.

Next Post

घर-घर पहुंचकर कर रहे मतदाताओं को जागरुक

Sun Nov 22 , 2026
सीहोर। मतदाता सूची के विशेष अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए घर-घर भ्रमण किया गया. इस दौरान मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया. नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा इसके महत्व की जानकारी दी गई. साथ […]

You May Like