
रीवा, सिलपरा नहर में दो जुड़वा भाईयों की डूबने से हुई मौत के बाद परिजनों का आक्रोश देखने को मिला. मंगलवार की शाम दोनो भाई डूबे थे और गुरूवार को शव मिला. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए संजय गांधी अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गये. परिजनों का कहना है कि दोनो भाई 12 वीं कक्षा के छात्र थे और सिलपरा नहर घूमने गये थे, जहा डूबने से मौत हुई है. परिजनों का आरोप है कि यह सोची समझी हत्या है. परिजनों ने साथ में गये दोस्तों पर आशंका जताई है और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है. पोस्टमार्टम के बाद परिजन अस्पताल परिसर में धरने में बैठ गये और जमकर विरोध प्रदर्शन किया, देर शाम तक धरना चलता रहा. मौके पर सीएसपी और थाना प्रभारी पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया. जिसके बाद धरना समाप्त हुआ और शव लेकर परिजन रवाना हुए. बिछिया थाना अन्तर्गत सिलपरा नहर में दोनो जुड़वा भाई मंगलवार को डूब गये थे. एक का शव दूसरे दिन मिल गया, जबकि दूसरे भाई का शव तीसरे दिन रौसर स्थित रानी बाग से बरामद हुआ. आंशू सेन और प्रांसू सेन दोनो के पिता राजेश सेन मूलत: गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ओढक़ी के रहने वाले है. पहले दिन से ही परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे. उनका कहना है कि शरीर में चोट के निशान मिले है, इस लिये उन्हे हत्या की आशंका है. सीएसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ.
