योगी ने मनु भाकर और सरबजोत को दी बधाई

लखनऊ 30 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा (मिक्स्ड टीम) में कांस्य पदक जीतने पर शूटर सरबजोत सिंह एवं मनु भाकर को बधाई दी है।

 

योगी ने एक्स पर पोस्ट किया “ पेरिस ओलंपिक-2024 में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा (मिक्स्ड टीम) में कांस्य पदक जीतने पर देश के प्रख्यात शूटर सरबजोत सिंह जी एवं मनु भाकर जी को हार्दिक बधाई एवं स्वर्णिम भविष्य हेतु मंगलकामनाएं। आप दोनों की इस उपलब्धि से समूचा राष्ट्र हर्षित एवं गर्वित है। आपकी विजय का यह क्रम ऐसे ही जारी रहे। जय हिंद। ”

Next Post

लापता कंबोडियाई सैन्य हेलिकॉप्टर का मलबा मिला, दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि

Tue Jul 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नोम पेन्ह, 30 जुलाई (वार्ता) कम्बोडिया में पिछले 17 दिनों लापता एक सैन्य हेलिकॉप्टर का मलबा सोमवार को कार्डमम पर्वत में देखा गया। हेलीकॉप्टर के दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि की गयी। एक रक्षा प्रवक्ता ने […]

You May Like

मनोरंजन