भोपाल में सीलिंग का तूफान, व्यापारियों में हड़कंप… रहवासी बोले खानापूर्ति!

भोपाल। भोपाल में सीलिंग की कार्रवाई तेज… दो दिन में 2041 नोटिस, करीब 340 प्रतिष्ठानों पर ताले! लेकिन सवाल है कि ये कार्रवाई नियमों के पालन के लिए है या सिर्फ खानापूर्ति?

23 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले नगर निगम रहवासी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त नजर आ रहा है। गुरुवार को भी कार्रवाई जारी रही। निगम ने प्रतिष्ठान संचालकों को 10 दिन में कारोबार बंद करने की चेतावनी दी है।

वहीं, कार्रवाई के विरोध में व्यापारी लामबंद हो गए हैं। भोपाल व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष आनंद सोनी ने सीलिंग रोकने की मांग करते हुए कहा कि मास्टर प्लान का ड्राफ्ट आ चुका है, ऐसे में कारोबारियों को राहत मिलनी चाहिए। शादी के सीजन में इस कार्रवाई से व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान हैं।

लेकिन दूसरी तरफ रहवासी इस कार्रवाई को महज खानापूर्ति बता रहे हैं। गौतम नगर में एक मेडिकल स्टोर को सील करने के लिए सफेद टेप लगाए जाने पर याचिकाकर्ता विवेक त्रिपाठी ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कार्रवाई के नाम पर सिर्फ फोटो खींची जा रही हैं। इस पूरे मामले को वे सुप्रीम कोर्ट में भी उठाएंगे।

अब सवाल यही है… 2041 नोटिस और 340 सीलिंग के बाद भी क्या भोपाल में अवैध कारोबार पर वास्तव में लगाम लग पाएगी?

Next Post

लखनऊ में बीच सड़क पर खूनी बवाल, कार सवारों के बीच जमकर मारपीट; कई लोग लहूलुहान

Thu Nov 19 , 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। चिनहट कोतवाली क्षेत्र में कार सवारों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और बीच सड़क पर ही लोग एक-दूसरे पर […]

You May Like

मनोरंजन