लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। चिनहट कोतवाली क्षेत्र में कार सवारों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और बीच सड़क पर ही लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस दौरान कई लोग लहूलुहान हो गए। काफी देर तक सड़क पर हंगामा और मारपीट चलती रही, लेकिन जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिनदहाड़े सड़क पर हुए इस बवाल ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Next Post
निषाद समाज को 05 किलो राशन नहीं, लखनऊ और दिल्ली में चाहिए शासन : डॉ. संजय कुमार निषाद
Thu Nov 19 , 2026
लखनऊ। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के तत्वावधान में जनपद महाराजगंज के फरेंदा में आयोजित संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन एवं पदयात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष-निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग), उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. संजय कुमार निषाद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर निषाद […]
