खेती के लिए रखे छह पीवीसी पाइप चोरी, किसान ने थाने में की रिपोर्ट

इंदौर: थाना गांधीनगर क्षेत्र के ग्राम पालाखेड़ी कांकर में खेत से सिंचाई के लिए रखे गए छह पीवीसी पाइप अज्ञात चोर चोरी कर ले गए. 35 वर्षीय किसान सुभाष पिता भैरूलाल सोनवानिया निवासी पालाखेड़ी कांकर ने पुलिस को बताया कि उसने 11 अक्टूबर को खेत में सिंचाई के लिए एक हरे रंग का लगभग 60 से 70 फीट लंबा पाइप और पांच काले रंग के करीब 20 फीट लंबे प्लास्टिक पाइप रखे थे.

13 अक्टूबर की सुबह जब वह अपने पिता भैरूलाल के साथ खेत पर पहुंचा, तो सभी पाइप गायब मिले. किसी अज्ञात बदमाश ने खुले खेत से सभी पाइप चोरी कर लिए. किसान की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की है.

Next Post

महुआ से तेजप्रताप फिर से दिखायेंगे अपना ‘तेज’

Fri Oct 17 , 2025
पटना, 17 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव इस बार के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से महुआ विधानभा सीट पर अपना ‘तेज’ दिखाने के लिये बेताब हैं। वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट इन दिनों काफी चर्चा है। […]

You May Like

Play sound