पाकिस्तान ने फतह-3 सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया

इस्लामाबाद, (वार्ता) पाकिस्तान सेना ने बुधवार को फतह-3 सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। सेना ने इसे देश की रक्षा क्षमताओं के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, यह मिसाइल उन्नत नेविगेशन और प्रणोदन प्रणालियों से लैस है। यह सुपरसोनिक गति से लंबी दूरी पर स्थित लक्ष्यों को उच्च सटीकता और मारक क्षमता के साथ निशाना बना सकती है।

सेना ने कहा कि फतह-3 से रॉकेट फोर्स कमांड की परिचालन क्षमता और हमले की पहुंच बढ़ेगी तथा देश की पारंपरिक प्रतिरोधक और रक्षा क्षमता मजबूत होगी।

Next Post

मिस यूनिवर्स बनते ही सुष्मिता सेन के सामने आई ऐसी मुसीबत, 7 कोर्स का खाना देखकर भी रह गई थीं भूखी

Thu Nov 19 , 2026
Sushmita Sen Birthday: मुंबई, साल 1994 में सिर्फ 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचने वाली सुष्मिता सेन को इसके फौरन बाद एक ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ा। साल 1994 भारतीय इतिहास के लिए बेहद खास रहा। इसी साल सुष्मिता सेन ने सिर्फ 18 साल […]

You May Like