अमेरिका समेत कई देशों में Apple की सर्विस ठप, iCloud से लेकर एपल पे तक में आई दिक्कत

अमेरिका, अमेरिका सहित कई देशों में Apple की सर्विस ठप होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। iCloud से लेकर एपल पे तक में ऑनलाइन सर्विसेज ठप हो गई थी।

Apple Services Down In US: एपल की कई सर्विसेज मंगलवार को ठप हो गई थी। iCloud से लेकर एपल पे तक में लोगों को तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। एपल ने बताया कि एक इंटरनल अपडेट के कारण ये समस्या आई है। कंपनी के मुताबिक, फिलहाल प्रभावित सेवाओं को धीरे-धीरे बहाल कर दिया गया है।

साइबर हमले जैसा कोई मामला नहीं- Apple
एपल कंपनी ने ये स्पष्ट किया है कि जो तकनीकी खामी आई उसमें साइबर हमले जैसा कोई मामला नहीं था। मंगलवार को अचानक कई देशों में प्रमुख सेवाएं ठप होने से साइबर हमले की आशंका जताई जा रही थी।

जिसके बाद हजारों यूजर्स ने iCloud, App Store, Apple Pay और Apple Support का इस्तेमाल करने में परेशानी की शिकायत की। दरअसल, कई यूजर्स अपने एपल अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रहे थे, जबकि कुछ को क्लाउड सर्विस इस्तेमाल करने और नए डिवाइस एक्टिवेट करने में भी दिक्कत आ रही थी।

शिकायतों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई
आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट Downdetector ने बताया कि अचानक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद एपल सर्विसेज की शिकायतों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। यूजर्स ने एपल वॉलेट और एपल म्यूजिक में भी परेशानी की शिकायत की।

कुछ लोगों को बार-बार साइन-इन फेल होने और कनेक्शन एरर का सामना करना पड़ रहा था। एपल कंपनी ने स्पष्ट किया कि ये समस्या सिर्फ संयुक्त राज्य अमेरिका तक सीमित नहीं थी बल्कि ब्राजील, ग्रीस, लातविया तक भी दिक्कतें आ रही थी।

 

Next Post

शिवपुरी में बाइक से जंगली सुअर टकराया, बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर घायल

Wed Nov 18 , 2026
शिवपुरी: बीती रात एक बाइक की जंगली सुअर से टक्कर हो गई। इस हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई और उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस टक्कर में सुअर को भी चोट लगी है और वह सड़क के किनारे ही पड़ा रहा।यह घटना […]

You May Like