
लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस ने चोरों के अन्तर्जनपदीय गैंग का पकड़ा है।
सरगना सहित तीन शातिर चोरों को पुलिस ने 18 लाख के जेवरात समेत गिरफ्तार किया है।
डीसीपी मो० मुश्ताक, एसीपी आर.के.सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह सर्विलांस की मदद से गैंग को पकड़ने में कामयाब हुए हैं।
मोहनलालगंज, पीजीआई व बिजनौर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की आठ घटनाओं का खुलासा किया है।
गैंग के दो अन्य चोरों की पुलिस जुटी हुई है। तलाश बहराइच से लखनऊ आकर गैंग नई कॉलोनियों के बंद घरों को निशाना बनाता था। इसके लिए गैंग बंद घर की कई दिन पहले से रेकी करता था।
