परिक्रमा वासियों को भोजन के साथ-साथ स्वास्थ्य उपचार भी दिया जाता है


बागली। बागली तहसील के अंतिम छोर पर पिपरी ग्राम पंचायत में सनातन विचार सेवा समिति द्वारा नर्मदा मंदिर परिसर में वर्ष भर नर्मदा परिक्रमा वास श्रद्धालुओं के लिए अन्न क्षेत्र चालू रहता है। इस दौरान श्रद्धालु अल्प विश्राम एवं कई दिनों तक विश्राम भी करते हैं। यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं को भोजन और चाय की निशुल्क व्यवस्था रहती है। कई बार ऐसा मौका आता है कि नर्मदा परिक्रमा वासी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता ऐसी अवस्था में सनातन सेवा समिति से जुड़े गिरधर गुप्ता एवं स्थानीय चिकित्सक मिश्रा जी एवं अन्य श्रद्धालु परिक्रमा वासियों के स्वास्थ्य की जांच करवाते हुए उनका उपचार भी करवाते हैं। वर्तमान में नर्मदा परिक्रमा वास श्रद्धालु आना शुरू हो गए हैं बीच-बीच में इस स्थान पर कन्या भोजन श्राद्ध पक्ष नवरात्रि पर्व और अन्य सनातन धार्मिक गतिविधियां चलती रहती है। पिपरी आस्था का केंद्र होने की वजह से उज्जैन इंदौर देवास और अन्य स्थान से जुड़े धार्मिक श्रद्धालु यहां पर आते हैं कभी कन्या भोजन करवाते हैं कभी श्रद्धालुओं को भोजन करवाते हैं और कई बार नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए गर्म वस्त्र और अन्य सामग्री भी वितरित करते हैं। व्यवस्थापक गिरधर गुप्ता ने बताया कि उन्हें यह सब कुछ करके ऐसा प्रतीत होता है जैसे स्वयं नर्मदा के भक्तों के रूप में मां नर्मदा की ही सेवा कर रहे हैं। रविवार को भी बुजुर्ग महिला का स्वास्थ्य खराब हो गया ऐसी स्थिति में उनका उपचार करवाया गया पूर्व में भी एक संत के पैर में चोट लगने की वजह से लगभग 15 दिन तक उन्हें आश्रम पर ही रोका गया

.....

Next Post

बैकुंठ चतुर्दशी पर लगेगा राधा कृष्ण मंदिर बुधनी में छप्पन भोग

Mon Nov 16 , 2026
बागली। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 23 नवंबर 2026 बैकुंठ चतुर्दशी पर जटाशंकर तीर्थ से जुड़े ब्रहलीन सतं केशव दास षलीहारी की सद प्रेरणा से एवं जटाशंकर महंत बद्री दास जी महाराज के सानिध्य में राधा कृष्ण मंदिर बुधनी में बैकुंठ चतुर्दशी सोमवार को छप्पन भोग लगाया जाएगा एवं भोजन […]

You May Like