
सिंगरौली। आज सरई में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा। जांच के दौरान एक ओवरलोड ऑटो रिक्शा और एक पिकअप वाहन में लगभग 40 लोग सवार पाए गए। यात्रियों की जान जोखिम में डालकर क्षमता से अधिक सवारियां ढोने का मामला सामने आने के बाद दोनों वाहनों को सरई थाने भेज दिया गया है। फिलहाल परिवहन विभाग की कार्रवाई जारी है। इधर सवाल यह है कि आखिर चंद रुपये के लालच में यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कब तक होता रहेगा। सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।
Next Post
छठी मैया और सूर्यदेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए : रामनिवास छठ घाटों पर पहुंचे विधायक, व्रतधारियों से की मुलाकात चार दिवसीय छठ महापर्व का श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ समापन
Mon Nov 16 , 2026
सिंगरौली । चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का आज सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने जयंत सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर व्रतधारी महिलाओं एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें […]

You May Like
-
1 year ago
निलंबित हुए प्रधान आरक्षक