जबलपुर में अवैध मुरूम से भरा डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार

जबलपुर। बरगी पुलिस ने अवैध रूप से मुरूम का परिवहन करते हुए एक डंपर को पकड़ा है। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मंगेली में श्रमोदय स्कूल के पास गौर से तिलवारा की ओर जा रहे एक संदिग्ध डंपर को रोका गया। जांच के दौरान चालक आशीष चौधरी के पास मुरूम परिवहन की रॉयल्टी या कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

पूछताछ में चालक ने बताया कि वह डंपर मालिक भूपेंद्र यादव के कहने पर गौर की खदान से मुरूम भरकर भेड़ाघाट में बेचने ले जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने डंपर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

.....

Next Post

युवती की लूटी अस्मत, धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव

Mon Nov 16 , 2026
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत शांति नगर निवासी एक युवती की पिछले चार वर्षों से आबरू लूटी गई बल्कि धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। युवती ने अहमदनगर निवासी मोहम्मद जागीर उस्मानी पर आरोप लगाते हुए हिंदू धर्म सेना को आपबीती सुनाई। जिसके बाद युवती को न्याय दिलाने के लिए […]

You May Like