पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लाकड़ा अस्पताल में भर्ती

रांची, 01 जुलाई (वार्ता) पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लाकड़ा को आज झारखंड के सिमडेगा जिले में अपने पैतृक गांव तानसार के पास एक खेत में बेहोशी की हालत में पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें उन्नत उपचार के लिए यहां क्यूरेस्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष और सिमडेगा हॉकी के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी के अनुसार, लाकड़ा अपने खेत में काम करते समय बेहोश हो गए। उन्हें पहले प्राथमिक उपचार के लिए कुर्डेग ले जाया गया और बाद में सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां सीटी स्कैन में उनके सिर में खून का थक्का पाया गया। डॉक्टरों ने विशेष देखभाल के लिए तत्काल रांची स्थानांतरित करने की सलाह दी।

45 वर्षीय लाकड़ा ने मिडफील्डर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 2002 एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे। उनके छोटे भाई बीरेंद्र लाकड़ा और बहन असुंता लाकड़ा ने भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। घटना का संज्ञान लेते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सुदिव्य कुमार को निर्देश दिया है कि वे बिमल लाकड़ा को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करना सुनिश्चित करें और उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराते रहें।

 

Next Post

राजा मर्डर: सोनम के डिजिटल डिवाइस से मिले चौंकाने वाले सबूत, हवाला रैकेट की परतें खोल रहा लैपटॉप

Tue Jul 1 , 2025
इंदौर. राजा हत्याकांड में हवाला कारोबार की परतें अब डिजिटल सबूतों के जरिए खुलने लगी हैं. शिलांग पुलिस की कार्रवाई में पकड़ी गई सोनम के लैपटॉप और पेन ड्राइव से जो जानकारियां सामने आई हैं, उन्होंने जांच एजेंसियों को चौंका दिया है. हवाला नेटवर्क में सोनम की सक्रिय भूमिका की […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।