ग्वालियर के 10 साल के वीर भारद्वाज ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर लहराया भारत का तिरंगा

ग्वालियर: ग्वालियर के होनहार बाल खिलाड़ी वीर भारद्वाज ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में शानदार उपलब्धि हासिल कर शहर और देश का नाम रोशन किया है। संयुक्त अरब अमीरात दुबई के रास अल खैमाह में आयोजित एशियन ओपन चैंपियनशिप 2026 में वीर ने बैथले प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया।
इस प्रतियोगिता में वीर की उपलब्धि इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि अंडर-11 बालक वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले वीर एकमात्र खिलाड़ी थे। इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना और बैथले स्पर्धा में पदक जीतना उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है!

ये प्रतियोगिता दुबई के रस अल खाईमाह के फ्लेमिंगो बीच के समुद्र में आयोजित हुई, जिसमें 400 मीटर रेत में दौड़ना फिर 100 मीटर समुद्र में तैरना ओर दुबारा 400 मीटर दौड़कर खत्म करना खेल का नियम था जिसमें अनेक देशों के प्रतिभागियों ने भागीदारी की, उनमें से वीर भारद्वाज ने कास्य पदक प्राप्त कर भारत का नाम रोशन किया।
वीर की इस सफलता से उनके परिवार, प्रशिक्षक विनोद कश्यप और ग्वालियर के खेल प्रेमियों में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी उपलब्धि शहर के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है

Next Post

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के भुवनेश्वर कार्यक्रम से पहले ओडिशा में गरमाई सियासत, कांग्रेस के बहिष्कार के बाद नवीन पटनायक ने भी बनाई दूरी

Mon Nov 16 , 2026
भुवनेश्वर, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज एक दिवसीय दौरे पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंच रहे हैं, जहां वे ‘विधायकों के लिए लोकतंत्र के सिद्धांत’ विषय पर आधारित विशेष ओरिएंटेशन प्रोग्राम को संबोधित करेंगे। हालांकि, इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र के शुरू होने से पहले ही राज्य में सियासी पारा चढ़ गया […]

You May Like