विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा में कांग्रेस पार्टी के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया। शहर के पीतल मिल चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन किया जा रहा था। इस दौरान मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात था। पुतले में आग लगने के बाद उसे बुझाने का प्रयास कर रहा एक पुलिसकर्मी आग की चपेट में आ गया, जिससे उसका हाथ झुलस गया। घटना के तुरंत बाद घायल पुलिसकर्मी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
मामले को लेकर सीएसपी विदिशा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान आग बुझाते समय पुलिसकर्मी का हाथ झुलसा है। घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना के संबंध में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Next Post
आलमपुर में विधि विधान के साथ श्री आदर्श अयोध्या रामलीला का शुभारंभ, विधायक व एसडीएम रहे मौजूद
Mon Nov 16 , 2026
भिंड। आलमपुर नगर में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक श्री आदर्श अयोध्या रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का उद्घाटन लहार के विधायक अम्बरीष शर्मा ने फीता काटकर एवं पूजन कर किया। इस मौक़े पर एसडीएम लहार प्रदीप मिश्रा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने भगवान […]

You May Like
-
4 months ago
आवारा मवेशियों से शहर की सड़कें असुरक्षित