दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा अशोकनगर में जारी

विशेष संवाददाता भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ रविवार को अशोकनगर जिले में जारी रही। यात्रा ने 22वें दिन तुलसी पार्क, अशोकनगर से पदयात्रा शुरू की। इसके बाद यात्रा कुड़ी घाट, पाल कटोरी और मड़खेड़ा होते हुए अमरोद गांव पहुंची, जहां दिन की पदयात्रा का समापन हुआ। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह एवं यात्रियों का स्वागत किया।

पदयात्रा प्रारंभ होने से पहले धार्मिक रथ पर स्थापित पवित्र जल कलशों, भगवान रामलला और मिट्टी से निर्मित शिवलिंग का पूजन एवं आरती की गई। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सभाओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह यात्रा सत्य, धार्मिक मूल्यों, स्वाभिमान और सामाजिक सद्भाव के प्रति जनप्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच की मांग की।

उन्होंने राम मंदिर के नाम पर एकत्रित चंदे का सार्वजनिक हिसाब देने की मांग करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के योगदान के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।

उल्लेखनीय है कि यह यात्रा विजयादशमी के दिन 20 अक्टूबर को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई थी।

Next Post

मास्टर प्लान-2047: दावे-आपत्तियों की सुनवाई आज से, पहले दिन अरेरा कॉलोनी की बारी

Mon Nov 16 , 2026
भोपाल। राजधानी के मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर दर्ज दावे-आपत्तियों की सुनवाई आज से शुरू होगी। लालघाटी स्थित नए हुजूर तहसील कार्यालय में प्रशासन और नगर तथा ग्राम निवेश (टीएंडसीपी) विभाग के अधिकारी आवेदकों का पक्ष सुनेंगे। पहले दिन अरेरा कॉलोनी सहित अन्य लगभग 1600 आवेदकों को बुलाया गया है। […]

You May Like