सतना : जिले के शासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्यों के स्थानांतरण के बाद से प्रभावित हो रहे प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को पटरी पर लाने के लिए शासन स्तर पर कवायद तेज हो गई है। माना जा रहा है कि उच्च शिक्षा विभाग जल्द ही प्राचार्य विहीन कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति के आदेश जारी कर सकता है। हाल ही में जिले के पीएम श्री महाविद्यालय और शासकीय अमरपाटन महाविद्यालय से प्राचार्यों का स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद से दोनों ही शिक्षण संस्थान बिना मुखिया के संचालित हो रहे हैं। प्राचार्यों के न होने के कारण महाविद्यालयों के महत्वपूर्ण प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं, जिससे छात्रों और स्टाफ को परेशानियों का सामना करना पड रहा हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए वरिष्ठता को आधार बनाकर नए प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी
पीएम श्री महाविद्यालय: यहाँ सीनियरिटी के आधार पर डॉ. आरएस गुप्ताको प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया जा सकता है।शासकीय अमरपाटन महाविद्यालय: इस महाविद्यालय की कमान डॉ. आलोक सिन्हा को प्रभारी प्राचार्य के रूप में सौंपी जा सकती है।विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों ही महाविद्यालयों में प्रभारियों की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया अंतिम चरण में है, ताकि आगामी सत्र और दैनिक कार्यों में किसी भी तरह का गतिरोध पैदा न हो।
इनका कहना
दोनों महाविद्यालय में स्थानांतरण के बाद प्राचार्य विहीन है वरिष्ठता के आधार पर ही प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति की जाएगी
डॉ महेंद्र मणि
अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा
