जनजातीय गौरव दिवस पर मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

सागर। जनजातीय गौरव दिवस पर सागर के तिली मे भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। शुरुआत में रैली निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, जनजातीय समाज के लोग और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। मुख्य कार्यक्रम में सागर नगर विधायक शैलेंद्र जैन, श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, अपर कलेक्टर अविनाश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सागर नगर विधायक श्री जैन ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा है। जनजातीय समाज का देश की आजादी और विकास में अमूल्य योगदान है।

 

Next Post

ग्वालियर के होटल सयाजी में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Mon Nov 16 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर के पॉश इलाके सिटी सेंटर में स्थित होटल सयाजी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग होटल की किचन में लगी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और बड़ी मुश्किल से आग बुझाई।दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी […]

You May Like