
सिंगरौली । जबलपुर में आयोजित मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बैढ़न महावि. में पदस्थ वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. विनोद राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
आज 15 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता के 60 वर्ष आयु वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा डॉ. राय ने डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया, लेकिन एक प्रयास के बाद चोटिल हो जाने के कारण उन्हें प्रतियोगिता से हटना पड़ा। इसके बावजूद उन्हें कांस्य पदक के साथ प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय सहित खेल जगत में हर्ष का माहौल है। वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. राय की इस सफलता को उनकी खेल के प्रति निरंतर सक्रियता व समर्पण का परिणाम है।
