सीएम डॉ यादव ने प्रेमपुरा घाट पर की सूर्यदेव की पूजा-अर्चना, छठ व्रतियों के बीच पहुंचे

भोपाल। छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार शाम को भोपाल के प्रेमपुरा घाट पहुंचे। यहां उन्होंने छठ व्रतियों के बीच पहुंचकर विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा-अर्चना में सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान प्रेमपुरा घाट पर छठ पर्व की पारंपरिक छटा देखने को मिली। व्रतियों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष महत्व दिया। उन्होंने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Next Post

जेयू का दीक्षांत समारोह कल, 57 गोल्ड मेडल के साथ 384 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

Sun Nov 15 , 2026
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह रविवार, 16 नवंबर को मल्टी आर्ट सभागार में गरिमामय एवं भव्य वातावरण में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल करेंगे। दीक्षांत समारोह में 57 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान […]

You May Like