पटवारी ने कहा: प्रदेश में “अलीबाबा और 40 चोर” की सरकार

मुरैना। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज मुरैना प्रवास के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उसे दिशाहीन बताया और उस पर लूट और डकैती करने के आरोप लगाए। पटवारी ने प्रदेश के कृषि मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मंत्री के संरक्षण में मुरैना में नकली खाद बनाने की फैक्ट्री चल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेत, खनिज और शराब माफिया सक्रिय हैं। पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए इसे ‘अली बाबा 40 चोर’ की सरकार बताया। पटवारी ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन सरकार इसे पूरा नहीं कर पाई। किसानों को धान और गेहूं का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। खेती के लिए जरूरी यूरिया भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की जरूरतें पूरी करने में नाकाम रही है।

 *सरकार को घेरने की तैयारी*

पटवारी ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आने वाले समय में कांग्रेस किसानों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने के साथ अपनी आवाज उठाएगी।

Next Post

स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष से लौटे स्टारशिप को लॉन्च टावर की यांत्रिक भुजाओं से पकड़ा

Sun Nov 15 , 2026
वाशिंगटन, 15 नवंबर (वार्ता) स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष से लौटे अपने स्टारशिप यान को टेक्सास स्थित लॉन्च टावर की विशाल यांत्रिक भुजाओं से सफलतापूर्वक पकड़कर रॉकेट तकनीक में नया इतिहास रच दिया है। अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और नासा प्रमुख जेरेड आइजैकमैन ने एलन मस्क […]

You May Like