अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

सिंगरौली, लोक आस्था के महापर्व सूर्यषष्ठी छठ के अवसर पर रविवार शाम बैढ़न विंध्य नगर शक्ति नगर अनपरा मोरवा सहित समोसे ऊर्जा धानी वआसपास के क्षेत्रों के छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाओं और पुरुषों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। सिर पर दउरा और हाथों में पूजा सामग्री लेकर श्रद्धालु पारंपरिक छठ गीत गाते हुए घाटों तक पहुंचे। शाम होते ही दीपों और विद्युत झालरों से घाट जगमगा उठे और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

दोपहर बाद से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। व्रती महिलाएं नंगे पांव अपने परिजनों के साथ सिर पर पूजन सामग्री से सजे दउरा और हाथों में सूप लेकर घाटों की ओर रवाना हुईं। घाटों पर पहुंचकर निर्धारित वेदियों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद व्रतियों ने जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। दीपदान कर भगवान सूर्यदेव और छठी मइया का ध्यान लगाया तथा अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। इस दौरान कई पुरुष श्रद्धालुओं ने भी निर्जला व्रत रखकर पर्व की परंपरा निभाई।

मोरवा के मढौली छठ घाट, रेलवे स्टेशन के समीप बने घाट, झिगुरदा घाट और एनसीएल कॉलोनी स्थित छठ घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। घाटों पर सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री सजाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया। व्रती महिलाओं के साथ पहुंचे परिवार के सदस्यों और बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। घाटों पर गूंजते पारंपरिक छठ गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

*जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कलमकारों का शॉल पहनाकर किया सम्मान*

छठ महापर्व के आयोजन के दौरान मढौली छठ पूजा समिति द्वारा घाटों पर पहुंचने वाले जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कलमकारों का शॉल पहनाकर सम्मान किया गया। समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने पर्व को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

* जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा एसडीएम व तहसीलदार ने किया घाटों का निरीक्षण*

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम सुरेश जाधव, तहसीलदार अभिषेक यादव ने मोरवा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित व्यवस्थाओं पर नजर रखी। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

*आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत*

छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना की परंपरा निभाई गई थी। व्रतियों ने दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को विधि-विधान से पूजा कर गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण किया और इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देने के बाद अब सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ अनुष्ठान का समापन होगा और व्रती महिलाएं पारण कर अपना निर्जला व्रत पूरा करेंगी। इस दौरान छठ घाटों में सुरक्षा के व्यापक इंतेजामत किए गए थे जगह-जगह भारी संख्या पुलिस बल तैनात रही है

Next Post

बालाघाट से मनाली तक साहस की उड़ान — जय कुमार राहंगडाले ने बढ़ाया जिले का मान

Sun Nov 15 , 2026
बालाघाट, राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा से संबद्ध प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक जयकुमार राहंगडाले इन दिनों हिमाचल प्रदेश की हिमाच्छादित वादियों में अपने साहस, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं। 12 नवंबर से 21 […]

You May Like