ग्वालियर। पुरानी छावनी क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई कर करीब 60 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण जब्त किया है। मौके पर रेत का भंडारण किसने किया था, इसका पता नहीं चल सका। विभाग ने मध्यप्रदेश खनिज नियम-2022 के तहत अर्थदण्ड की कार्रवाई प्रस्तावित की है। प्रकरण कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी खनिज पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में टीम ने पुरानी छावनी क्षेत्र में जांच के दौरान रेत का अज्ञात भंडारण पकड़ा। जब्त रेत की मात्रा लगभग 60 घनमीटर आंकी गई है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Post
जॉर्डन: चर्च पर हमले के मामले में तीन दोषियों को मौत की सजा
Sun Nov 15 , 2026
अम्मान, 15 नवंबर (वार्ता) जॉर्डन की एक अदालत ने रविवार को तीन लोगों को मौत की सजा सुनाई। इन पर गत अक्टूबर में सेंट जॉर्ज चर्च पर हुए हमले का दोष सिद्ध हुआ है। इस आतंकवादी हमले में नौ लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हो गए […]

You May Like
-
11 months ago
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
-
1 year ago
सोन घडिय़ाल अभ्यारण्य एक बार फिर हुआ नर विहीन