जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत कछपुरा ब्रिज पर एक फोटोग्राफर पर हमला कर उसका आईफोन और सोने की चेन लूट ली गई।पुलिस के मुताबिक, कसौधन नगर, ग्रीनसिटी माढ़ोताल निवासी पंकज पटेल (32) फोटोग्राफी का काम करता हैं। वह कछपुरा ब्रिज के ऊपर सड़क किनारे अपनी एक्सिस खड़ी कर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान पीछे से परिचित करन विश्वकर्मा ने आवाज लगाई।
पंकज ने जैसे ही पलटकर देखा, करन विश्वकर्मा और गुल्लू उर्फ तुषार सोनी मोटरसाइकिल से उतरकर उसके पास पहुंचे। दोनों ने दो साल पहले हुए पुराने झगड़े की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया और हाथ-मुक्कों से पंकज की पिटाई करने लगे। करन विश्वकर्मा ने अपने हाथ में पहने लोहे के कड़े से पंकज पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इसके बाद आरोपी पंकज के हाथ से आईफोन और गले में पहनी सोने की चेन झपटकर बाइक से फरार हो गए।
