सीहोर। शहर में विकास कार्यों को गति देने और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ नपा द्वारा लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं. इसी क्रम में वार्ड 16 में नाले को कवर्ड करने के कार्य का भूमि पूजन नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा वार्डवासियों की उपस्थिति में किया गया. इस विकास कार्य पर 10 लाख 50 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी. साथ ही खुले नाले के कारण होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी और स्वच्छता एवं सुरक्षा की स्थिति बेहतर होगी. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नपा का लक्ष्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि धरातल पर काम करके जनता को उसका लाभ पहुंचाना है. प्रत्येक वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर समझकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि नपा शहर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. भूमि पूजन कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष विपिन शास्ता, पार्षद कमलेश राठौर, अर्जुन राठौर, नरेंद्र राजपूत, राजेश मांझी, लोकेंद्र वर्मा, आशु राजोरिया, नितेश राठौर सहित वार्ड 16 के अनेक नागरिक उपस्थित थे.
