ग्वालियर: अपनी बहन की शादी में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन जमकर थिरके। परिजनों के साथ कार्तिक ने डांस और मस्ती की। आज रात में होटल ताज ऊषाकिरण में यह शादी समारोह हुआ।बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी में शामिल होने के लिए ग्वालियर पहुंचे हैं। शहर के उषा किरण पैलेस में कड़ी सुरक्षा और गोपनीय तरीके से कृतिका की शादी की रस्में हुई।
इस दौरान कार्तिक बहन के साथ जमकर नाचते और जश्न मनाते नजर आए। शादी समारोह पूरी तरह प्राइवेट रखा गया, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान ही शामिल हो रहे हैं। हल्दी के दौरान कार्तिक ने भाई की सभी रस्में निभाईं और परिवार के साथ भावुक पल भी साझा किए। कार्तिक आर्यन का बचपन ग्वालियर में ही बीता है और वे अक्सर अपने होमटाउन आते रहते हैं।
बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बावजूद वे ग्वालियर से अपना जुड़ाव बनाए रखते हैं और यहां के स्ट्रीट फूड व खास जगहों पर घूमना पसंद करते हैं।कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन समीर विध्वंस कर रहे हैं, जिन्होंने पहले कार्तिक की फिल्म सत्य प्रेम की कथा का निर्देशन किया था। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
