विनय असाटी
दमोह।प्रकृति का एक अनोखा चमत्कार फिर देखने को मिला है। जब दमोह जिला अस्पताल के मातृ व शिशु रोग (एम.सी.एच.) विभाग में 20 वर्षीय महिला ने पहली डिलीवरी में तीन बच्चों को जन्म दिया है।डॉक्टर सुनील जैन के अनुसार तीनों नवजातों का वजन करीब 1 किलो बताया जा रहा है। नवविवाहिता महिला की शादी विगत 2 वर्ष पूर्व हटा के पास विनती गांव में हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बब्बू अहिरवार की 20 वर्षीय पत्नी प्रीति ने तीन बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें दो लड़के और एक लड़की हैं।तीनों नवजातों को सुरक्षित आउट बोर्न यूनिट में रखा गया है। जिनका उपचार ड्यूटीरत डॉक्टर सुनील जैन और नर्स स्टाफ द्वारा किया जा रहा है। डॉ सुनील कुमार जैन ने बताया कि महिला को शुक्रवार को भर्ती किया गया था। जहां शनिवार शाम तीन बच्चों को महिला ने जन्म दिया है, जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है, फिरहाल इलाज जारी है।
