
दमोह। सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के वीडियो पर दमोह पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। तीन आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कोतवाली से जुलूस निकाल कर न्यायालय पेश किया गया।सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें तीन व्यक्ति एक वृद्ध व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया प्रार्थी जगमोहन पिता परमी अहिरवार (उम्र 62 वर्ष), निवासी बड़ापुरा बजरिया नंबर 04, दमोह की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली दमोह मे आरोपी (विक्की अहिरवार, कपिल अहिरवार व सुधा) के विरूद्ध अप.क्र. 973/26 धारा 115 (2), 296 बी, 3 (5), 351 (3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त संबंध में शीघ्र वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जो पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक दमोह व नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व मे आरोपियो को दस्तयाब कर आरोपियो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश किया गया है।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, सउनि रामकुमार ठाकुर, प्र.आर. अवधेश राजपूत, आर. नरेन्द्र पटैरिया, आरक्षक योगेन्द्र यादव, आर. विक्रम राठौर मौजूद रहे।
