रतनगढ़ माता के दर्शन को जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 की मौत, 17 घायल

दतिया। शनिवार को माता रतनगढ़ के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 17 श्रद्धालु घायल हुए हैं। ट्रॉली में करीब 20 से 22 लोग सवार थे। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

हादसा मंदिर के रास्ते में दूल्हा देव पार्किंग के आगे एक मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में गायत्री देवी और मीरा देवी की मौत हो गई।

सभी श्रद्धालु भिंड जिले के…

ट्रॉली में सवार सभी श्रद्धालु भीकमपुरा गांव, जिला भिंड के रहने वाले बताए गए हैं। वे माता रतनगढ़ के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस का कहना है…

सेवढ़ा एसडीओपी दिव्या राजावत ने बताया कि शुरुआती जांच में ट्रैक्टर की तेज रफ्तार के कारण हादसा होने की बात सामने आ रही है। पुलिस घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच कर रही है।

Next Post

रीवा में चोरी के दौरान 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, पत्थर से सिर पर किया हमला; 6 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

Sat Nov 14 , 2026
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी के इरादे से घर में घुसे आरोपी ने 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। पांती गांव में हुई इस वारदात में आरोपी ने विद्यार्थी पटेल के सिर पर पत्थर से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। […]

You May Like