सोन–तिपान संगम पर राव परिवार ने किया नागल चौथ पूजन

अनूपपुर। सोन–तिपान संगम पर दक्षिण भारतीय राव परिवार ने पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान से नागल चौथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने नागदेव और माता गौरी की पूजा कर पति की लंबी उम्र, संतान की सुरक्षा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

पूजन के दौरान परिवार के सदस्यों ने कहा कि नागल चौथ केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश भी देता है। उन्होंने सभी जीवों के प्रति संवेदनशील रहने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की अपील की।

सामूहिक दीपदान कर मांगी खुशहाली

पूजा के बाद सोन–तिपान संगम तट पर सामूहिक दीपदान किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।

Next Post

पिता ने नाबालिक पुत्री को दिया जहर उपचार दौरान मौत,खुद भी खाया जहर भर्ती जिला चिकित्सालय में

Sat Nov 14 , 2026
अनूपपुर, पिता ने अपनी पुत्री को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खिला दिया जिसकी उपचार दौरान शुक्रवार की रात को जिला चिकित्सालय में मौत होने की सूचना पर खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर गंभीर स्थिति में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती होकर उपचार रत है। घटना की जानकारी पर […]

You May Like