एनएच-52 पर 24 घंटों में 4 हादसे, 2 की मौत

ब्यावरा। नेशनल हाईवे-52 पर ब्यावरा से पचोर के बीते 24 घंटे में चार दर्दनाक सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में एक को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है वहीं, दो को सिविल अस्पताल लाया गया. सबसे भीषण हादसा देहरी-बामन रोड पर हुआ है, जिसमें दूध वाहन और बाइक की भिड़ंत में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई. वहीं, हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 57 वर्षीय महिला की मौत हो गई. साथ ही, देर शाम अयोध्यापुरी के पास हुए हादसे में एक युवक गंभीर घायल हुआ, जबकि करनवास के नजदीक बाइक के पीछे से कार में घुसने पर दो युवक घायल हो गए.

शादी की तैयारी कर रहा था परिवार-करनवास पुलिस के अनुसार, बुधवार को देहरी-बामन रोड पर दूध वाहन और बाइक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार विनोद पिता मोड़ सिंह (24) निवासी बादलखेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि, विनोद अपने खेत पर जा रहा था, तभी रास्ते में पिकअप से टक्कर हो गई. परिजन के अनुसार, परिवार में देवउठनी ग्यारस के बाद शादी की तैयारियां हो रही थीं. लेकिन, उसके पहले ही हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार का बुरा हाल है. करनवास पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है.

Next Post

मोबाईल नंबर लिंक कर यूपीआई से उड़ा दिए डेढ़ लाख 

Thu Nov 12 , 2026
राजगढ़। कोतवाली पुलिस एवं साइबर शाखा द्वारा 1 लाख 65 हजार 807 रूपए की साइबर धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर 90 हजार की राशि रिकवर की गई. तथा एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से 66 हजार की राशि होल्ड कराई गई. मामला बीते 17 सितम्बर […]

You May Like