राजस्थान में खुटार निवासी अजय शाह का निधन

सिंगरौली । राजस्थान के सिरोही में खुटार निवासी अजय कुमार शाह के निधन के बाद देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए पार्थिव शरीर गांव लाने के लिए 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। गांव पहुंचने पर उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के सिरोही में विगत दिवस कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के ग्राम खुटार निवासी अजय कुमार शाह पिता स्व. रामबकस शाह का दुखद निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलने पर देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने परिवार की कठिन परिस्थिति को देखते हुए पार्थिव शरीर को राजस्थान से गृहग्राम खुटार लाने के लिए अपनी ओर से 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। पार्थिव शरीर खुटार स्थित उनके निज निवास पहुंचने के बाद विधायक ने वहां पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा अंतिम शव यात्रा में शामिल होकर दिवंगत को अंतिम विदाई दी। इस दौरान उन्होंने दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

००००००

Next Post

बिरसा मुंडा जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव धार जिले में करेंगे रोड-शो

Thu Nov 12 , 2026
धार. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती (राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर राज्य सरकार आगामी 14, 15 एवं 16 नवम्बर को त्रिदिवसीय जयंती समारोह मनाने जा रही है। धार जिले में 15 नवम्बर को होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम […]

You May Like