मध्यप्रदेश पुलिस की स्वीकृत संख्या में 2,673 पदों की वृद्धि

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की स्वीकृत पद संख्या में वर्ष 2025 के दौरान 2,673 पदों की वृद्धि हुई है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में मध्यप्रदेश पुलिस की ‘सांख्यिकी डाटा पुस्तिका-2025’ का विमोचन किया। पुस्तिका में पुलिस बल की संगठनात्मक संरचना, स्वीकृत पदों, उपलब्ध संसाधनों और कार्यक्षमता से संबंधित विस्तृत आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं।

पुस्तिका के अनुसार, बढ़े हुए पदों में तकनीकी सेवाओं (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) के 1,266, पुलिस बैंड के 932, हॉक फोर्स के 325 तथा उज्जैन जिला पुलिस बल के 150 पद शामिल हैं।

पुलिस के वाहनों की संख्या भी वर्ष 2024 के 1,150 से बढ़कर 2025 में 1,200 हो गई है। वहीं, प्रदेश में पुलिस थानों की संख्या 1,173 से बढ़कर 1,175 हो गई है। उज्जैन में दो नए थाने स्थापित किए गए हैं।

यह पुस्तिका 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों पर आधारित है। इस बार अनावश्यक और दोहराई गई जानकारियों को हटाकर महत्वपूर्ण आंकड़ों को सरल एवं व्यवस्थित स्वरूप दिया गया है। इसका डिजिटल संस्करण मध्यप्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (योजना) योगेश चौधरी, पुलिस महानिरीक्षक अभय सिंह और उप पुलिस महानिरीक्षक विनीत कपूर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Next Post

स्वच्छता सम्मान: राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मान के लिए मप्र के 9 शहर चयनित, भोपाल सूची से बाहर

Wed Nov 11 , 2026
भोपाल। स्वच्छता के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश के नौ शहरों ने जगह बनाई है, लेकिन राजधानी भोपाल इस बार चयनित शहरों की सूची में शामिल नहीं है. प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, देवास, रीवा, सागर, बुधनी और देपालपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय सम्मान समारोह के लिए चुना […]

You May Like