दीपपर्व की बधाई देने बाजार में निकले नपाध्यक्ष

सीहोर। दीपावली पर्व पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं पार्षदगण बाजार में निकले और व्यापारियों एवं आम नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया.

प्रिंस राठौर ने दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और दीपावली के इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और रोशनी का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और खुशियां बांटने का त्योहार है. सीहोर मेरा परिवार है और शहर का प्रत्येक नागरिक मेरे परिवार का हिस्सा है. मेरा प्रयास रहता है कि हर त्योहार पर शहरवासियों के बीच पहुंचकर खुशियों में शामिल रहूं. नपा का प्रयास है त्योहारों पर व्यापारियों और आम नागरिकों को कोई परेशानी न हो तथा सभी लोग हर्षोल्लास से त्योहार मना सकें.

 

 

Next Post

रेलवे फाटक बंद करने की तारीख तय, आवागमन के लिए खोला अधूरा ब्रिज

Wed Nov 11 , 2026
सीहोर। रेलवे फाटक बंद करने की तारीख तय हो गई, लेकिन ओवरब्रिज अब भी अधूरा है. 16 नवंबर से हाउसिंग बोर्ड रेलवे फाटक स्थायी रूप से बंद हो जाएगा. रेलवे के फरमान के बाद जिम्मेदारों ने आनन-फानन में ब्रिज तो खोल दिया, लेकिन न सड़क की फिनिशिंग हुई, न स्ट्रीट […]

You May Like