मूंदी में दिवाली की रात दो जगह भीषण आग, लाखों का नुकसान

मूंदी। खंडवा जिले के मूंदी नगर में दिवाली की रात दो अलग-अलग स्थानों पर भीषण आग लग गई। आगजनी में लाखों रुपये के सामान का नुकसान हुआ, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

*पहली घटना -* माता चौक स्थित ‘श्याम मोबाइल’ दुकान की दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे मोबाइल, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

*दूसरी घटना -* इसी रात महालक्ष्मी पूजन के लिए बनाई गई यज्ञशाला भी आग की चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई।

Next Post

ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग पर विद्युत पोल में लगी आग, दो घंटे बाधित रही बिजली

Mon Nov 9 , 2026
ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में रविवार को मंदिर मार्ग स्थित मुख्य बाजार में एक विद्युत पोल में भीषण आग लग गई। आग देखकर आसपास के निवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर विद्युत विभाग के लाइनमैन मौके पर पहुंचे और सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाया। पोल को दुरुस्त कर […]

You May Like