श्मशान में अमावस्या की रात के तिसरे प्रहर में संजी तांत्रिक वेदी

उज्जैन पूरे देश में दीपावली की रात पटाखे की गूंज सुनाई दे रही थी तब उज्जैन के श्मशान घाट जिसे चक्रतीर्थ कहां जाता है वहां पर अमावस्या की काली रात में
यहां पीठाधीश्वर हटयोगी विष्णु नाथ अघोरी बाबा के द्वारा अनौखी साधना तंत्र क्रिया की जा रही थीजिसमें अघोरी बाबा ने आधी रात 12 बजे ठंडे जल से स्नान किया उसके बाद सामने रखी चिता भस्म पोटली को खोलकर मुर्दों की राख भस्म रमाकर प्रसिद्ध तांत्रिक अघोरी बाबा बम बम नाथ जी महाराज के धूने पर घी की आहूतियां देकर हवन किया उसके बाद डमरू बजाकर अघोर शाबर मंत्र पढ़ा फिर एक काली पोटली से मानव कपाल खोपड़ी को निकालकर एक पैर पर खड़े होकर ध्यान करने लगे डेढ़ बजे तक यह साधना चलती रही।
अघोरी बाबा ने सूनसान जगमगाता शमशान में पहुंचकर अपने चारों ओर अग्नि व दीपक का रक्षा घेरा लगाकर मां महाकाली गढ़ कालिका की प्रतिमा निकालकर पूजा पाठ करके काले तिल,काली मिर्च,काली सरसों,काला गूगल ,काला भूत इत्र, शराब से हवन करने लगे उसके बाद मां महाकाली कालिका का अघोर शाबर मंत्र जाप करने लगे
कपाल खोपड़ी खप्पर से मां को शराब का भोग लगाकर नारियल,पान,फूल, इत्र माला पचमेल मिठाई आदि से भोग लगाकर शमशान डमरू बजाकर मां महाकाली कालिका आहावान करने लगे

जानकारी के मुताबिक अघोरी बाबा अखंड शमशान वासी अघोरी बाबा बम बम नाथ महाराज का शिष्य हैं जो 12 बर्षीय अखंड खड़ेश्वरी अघोर तपस्या भी कर रहे हैं जिससे रात दिन हमेशा खड़े रहकर तपस्या करना रहता है खड़ेश्वरी अघोरी बाबा अभी 3 बर्ष से अधिक समय से लगातार खड़े हैं और अघोर कापालिक साधना में लीन हैं खड़ेश्वरी अघोरी बाबा वर्तमान में श्री काल भैरव मंदिर के पास काल भैरव घाट उज्जैन में साधना तपस्या करते हैं।

Next Post

दिवाली की रात भर फूटते रहे पटाखे, सोती रही दिल्ली पुलिस! सुबह जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 1760 तक पहुंचने का दावा

Mon Nov 9 , 2026
नई दिल्ली। दिवाली पर पटाखों को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद राजधानी दिल्ली में रातभर जमकर आतिशबाजी हुई। कई इलाकों में सुबह करीब 5 बजे तक पटाखे फूटते रहे, लेकिन प्रतिबंधों के उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो गए। दिवाली की अगली सुबह दिल्ली की […]

You May Like