दिवाली की रात भर फूटते रहे पटाखे, सोती रही दिल्ली पुलिस! सुबह जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 1760 तक पहुंचने का दावा

नई दिल्ली। दिवाली पर पटाखों को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद राजधानी दिल्ली में रातभर जमकर आतिशबाजी हुई। कई इलाकों में सुबह करीब 5 बजे तक पटाखे फूटते रहे, लेकिन प्रतिबंधों के उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो गए। दिवाली की अगली सुबह दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ नजर आया। AQI.in के आंकड़ों के मुताबिक, रात 1:01 बजे दिल्ली का AQI 1760 तक पहुंच गया, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 760 के पार बताया गया। वहीं, सुबह और दिन के समय AQI करीब 360 दर्ज किया गया।

पटेल नगर समेत कई इलाकों में लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत की। प्रदूषण से बचने के लिए लोग M95 मास्क पहनकर बाहर निकलते दिखाई दिए। अस्थमा से पीड़ित लोगों को भी खराब हवा के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, PWD की टीमें सड़कों पर पानी का छिड़काव कर धूल और प्रदूषण कम करने की कोशिश करती नजर आईं।

आखिर पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद रातभर आतिशबाजी कैसे होती रही? क्या प्रदूषण नियंत्रण के लिए जारी दिशा-निर्देशों का सही तरीके से पालन कराया गया? दिवाली के बाद दिल्ली की बिगड़ती हवा ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था और प्रदूषण नियंत्रण के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

.....

Next Post

कार ने रौंदा, अधेड़ की मौत

Mon Nov 9 , 2026
जबलपुर‌: भेड़ाघाट अंतर्गत पड़ुआ में सोमवार सुबह एक अधेड़ को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पड़ुआ निवासी श्याम सुंदर पटेल (54) रमनगरा वाटर प्लांट में कार्यरत थे। सोमवार […]

You May Like