बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, तीन गंभीर

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत ग्वारी धनेटा के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम ग्वारी धनेटा निवासी गोविंद अहिरवार दुकान पर सामान लेने गया था । इसी दौरान उनका भतीजा साहिल और उनके दो बेटे सुमित अहिरवार व समीर अहिरवार मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एन क्यू 6453 पर सवार होकर खेत जा रहे थे तभी शाहपुरा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक आर जे 11 जीसी 2818 के चालक ने मोटरसाइकिल को सामने से सीधी टक्कर मार दी। तीनों को गंभीर चोटें आई हैं।

Next Post

सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत, 68 दिन चला इलाज

Mon Nov 9 , 2026
जबलपुर। मदनमहल थाना क्षेत्र में करीब दो महीने पहले सड़क हादसे का शिकार हुए एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राइट टाउन निवासी विनीत सुराना 66 वर्षीय बीते 31 अगस्त 2026 को कोठारी अस्पताल के पास एक सड़क दुर्घटना में […]

You May Like