25 लीटर अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

इटारसी: अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 18 बंगला क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 लीटर देशी प्लेन मदिरा जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई जा रही है।थाना इटारसी से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना पर वरिष्ठ आरक्षक शाकिर खान और आरक्षक मुकेश झाड़े ने दबिश दी।

पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भाग निकला, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल घावरी (27), निवासी व्यास कॉलोनी, इटारसी के रूप में हुई। उसके पास से 140 क्वाटर देशी मदिरा बरामद किए गए।पूछताछ में विशाल ने खुलासा किया कि फरार आरोपी बादल कुचबंदिया उसे प्रतिदिन 400 रुपये देकर शराब बेचने के लिए देता था। पुलिस ने विशाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) तथा बादल कुचबंदिया के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम एवं 49 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

GIS 2.0 पोर्टल की खामियों पर पटवारियों का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

Tue Sep 2 , 2025
इटारसी: प्रांतीय पटवारी संघ ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जीआईएस 2.0 वेब पोर्टल की तकनीकी व व्यवहारिक समस्याओं पर नाराजगी जताई है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।पटवारियों ने बताया कि पोर्टल में मोबाइल नंबर और ओटीपी की अनिवार्यता अव्यवहारिक […]

You May Like