मैहर मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 9 नवंबर , सोमवार को गोवर्धन पूजन के अवसर पर प्रदेश की समस्त गौशालाओं में गौपूजन एवं गौवंश संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान गौमाता के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। गौवंश के पालन-पोषण, पोषण एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के संबंध में संगोष्ठी के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। गौशालाओं में टीवी स्क्रीन के माध्यम से भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता के अंतर्गत चयनित गौशाला संचालकों एवं पशुपालकों को निकटस्थ गौशाला में आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
