ग्वालियर। जिले के राजस्व अधिकारियों एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने दीपावली पर्व पर जिले की आदिवासी बस्तियों और पिछड़ी बस्तियों में पहुंचकर बच्चों के साथ त्यौहार मनाया।
अधिकारियों ने बच्चों को मिठाई और आतिशबाजी का वितरण किया तथा उनके साथ दीप जलाकर दीपों के इस त्यौहार की खुशियां साझा कीं। अधिकारियों के इस स्नेह से बस्तियों में रहने वाले बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने का त्यौहार है, प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी बच्चा इस खुशी से वंचित न रहे।
Next Post
बेरखेड़ा में शासकीय सेवकों ने बाँटी मिठाई, पटाखे, आंगनवाड़ी के नन्हे बच्चों संग मना दीपोत्सव
Sun Nov 8 , 2026
ग्वालियर: दीपावली का पर्व केवल रोशनी का नहीं, अपनों के बीच खुशियाँ बाँटने का भी पर्व है। इसी भावना को साकार करते हुए जिले के ग्राम बेरखेड़ा में दीपावली के उपलक्ष्य में अनूठा दीपोत्सव मनाया गया। शासकीय सेवक स्वयं घर-घर पहुँचे और गाँव की आंगनबाड़ी के बच्चों एवं गाँव के […]

You May Like
-
1 year ago
गोदाम से 60 क्विंटल गेहूं की कट्टियां चोरी
-
10 months ago
कई मांगों को लेकर पेंशनर महासंघ ने दिया ज्ञापन