भैरुंदा। गोपालपुर पुलिस ने मादक पथार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खेत से गांजे के छह बड़े पौधे बरामद किए हैं. कुल 7 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है. जानकारी के अनुसार गोपालपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपने खेत में गांजे के पौधे लगा रखे हैं. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम चीचली निवासी 70 वर्षीय अमर सिंह पिता गंगाराम हरियाले गिरफ्तार किया. आरोपी के खेत से गांजे के छह बड़े पौधे बरामद हुए. इनका वजन 7 किलो 700 ग्राम पाया गया. जब्त गांजे की कीमत लगभग 70 हजार रुपए बताई गई है. आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. कार्रवाई में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह गौड़, उपनिरीक्षक लवेश कुमार, विजय यादव, राधेश्याम चौहान , महेश विश्वकर्मा, राजीव मरापो, विशाल सिंह तोमर, राजेश मीणा, आमीन शाह, विकास तोमर की सराहनीय भूमिका रही.
फरार गांजा तस्कर को दबोचा
मंडी थाना पुलिस ने चार साल से फरार 3 हजार रुपए के इनामी गांजा तस्कर को भोपाल से गिरफ्तार किया है. आरोपी गांजा तस्करी के मामले में पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था.थाना प्रभारी अर्चना सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी अफसर खां पिता सत्तार खां निवासी कुरावर को भोपाल से पकड़ा है. आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा 3 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था.
