7.50 करोड़ से अधिक के स्वर्ण आभूषणों व नगद राशि से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार

देवास। शिवाजी नगर मोती बंगला स्थित श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में पांच दिवसीय दीपावली उत्सव की शुरुआत धनतेरस से श्रद्धा के साथ हो गई है। दीपावली पर्व पर मां महालक्ष्मी का दरबार स्वर्ण आभूषणों एवं नगद राशि से आकर्षक रूप में सजाया गया है। मंदिर में स्वर्ण आभूषणों सहित नगद राशि का मूल्य 7.50 करोड़ रुपए से अधिक है। वहीं मंदिर परिसर में की गई आकर्षक विद्युत सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।

श्री योगमाया पारमार्थिक न्यास के विमल शर्मा ने बताया कि 6 नवंबर से 11 नवंबर तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। दीपावली उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मां महालक्ष्मी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण और विशेष साज-सज्जा पर्व की भव्यता को और बढ़ा रही है। शर्मा ने बताया कि उत्सव के अंतर्गत 10 नवंबर को अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर माता-बहनों को कुमकुम वितरण भी किया जाएगा।

15 देशों की विदेशी मुद्रा भी शामिल-

सजावट में करीब 5 करोड़ रुपए के नोट और ढाई करोड़ रुपए के स्वर्ण आभूषण शामिल हैं। इसके साथ ही करीब 15 देशों की विदेशी मुद्रा से भी मंदिर को सजाया गया है। विदेशी मुद्रा श्रद्धालुओं द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो मंदिर की सजावट का विशेष आकर्षण बनी हुई है।

Next Post

खातेगांव टीआई हत्याकांड: शराब दुकान के मैनेजर को किया गिरफ्तार, पूछताछ के लिए मिली 7 दिन की रिमांड

Fri Nov 6 , 2026
खातेगांव। थाना प्रभारी दिलीप पुरी की गाड़ी से कुचलकर की गई हत्या के मामले में देवास पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। अवैध शराब तस्करी के इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस टीम ने टिमरनी स्थित लाइसेंसी शराब दुकान के मैनेजर भूपेंद्र उर्फ विजय राणा को गिरफ्तार […]

You May Like