जबलपुर: रहस्यमय ढंग से लापता एक युवक का शव खमरिया थाना अंतर्गत परशुराम कुंड में उतराता हुआ मिला है। शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अनुराग कोल उर्फ विक्की के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। यह हादसा है, आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई साजिश इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
